फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धरूं गांव में अजगर ने कुत्तिया को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
बडूही में निकला अजगर।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। विकास खंड बंगाणा की उपतहसील जोल की ग्राम पंचायत कठोह के गांव धरूं में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर ने घर के बरामदे में बैठी एक कुत्तिया को अपना निवाला बना लिया। जानकारी के अनुसार संध्या देवी पत्नी स्वर्गीय किशन चंद अपने पोते योगेश के साथ सुबह करीब 5 बजे घर के बरामदे में सो रही थीं। बरामदे के कोने में बने बाथरूम के पास एक कुत्तिया बैठी थी। इसी दौरान अचानक एक अजगर वहां आ धमका और कुत्तिया पर हमला कर उसे निगलने लगा। कुत्तिया की चीख सुनकर संध्या देवी की नींद टूटी। जब उन्होंने देखा कि अजगर कुत्तिया को निगल रहा है तो उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों को बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अजगर कुत्तिया को पूरी तरह निगल चुका था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पंच मीना कुमारी ने तत्काल बीट वन रक्षक को सूचना दी। वन रक्षक मौके पर पहुंचे और ब्लॉक ऑफिसर संजीव रंधावा को अवगत करवाया। रंधावा अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इस दृश्य ने ग्रामीणों को सकते में डाल दिया है। लोगों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए मांग की है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें