फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भंजाल स्कूल में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल में नशा निवारण, महिला सुरक्षा, अनुशासन एवं नैतिकता पर कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यशाला में सतीश शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, महिलाओं की सुरक्षा और नैतिकता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आज नशा प्रदेश में जड़ें पसार रहा है और इससे हमें बचना चाहिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि नशा अपराधों की जननी है और इससे बचाव अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने छात्राओं को भी उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के कार्यकारी प्राचार्य राजन शर्मा, अनु शर्मा, रमणीक बंसल, सुरेश ठाकुर, सुनीता कुमारी, मधु ठाकुर, मुकेश कुमार, मुनीष ठाकुर, स्मृति चौधरी, नीरज बाला, सुनील ठाकुर, विनोद ठाकुर, सुशील कुमार, अश्विनी पठानिया, रमेश चंदेल उपस्थित रहे। प्राचार्य और टीम ने सतीश शर्मा को ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें