देहलां स्कूल ने लठियाणी स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई
बसदेहड़ा स्कूल में 51वीं अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा में चल रही 51वीं अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को खेल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस दौरान बास्केटबाल के पहले सेमीफाइनल में एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ की टीम ने विशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला की टीम को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश पाया।
दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देहलां ने लठियाणी स्कूल को मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं, कबड्डी मुकाबला एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ तथा जीएसएस थानाकलां के बीच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल स्वदेश मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जखेड़ा का मुकाबला हीरा के बीच खेला गया। खो-खो के मुकाबले में पहला मुकाबला ललडी तथा टकोली के बीच खेला गया, जिसमें ललडी स्कूल ने जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल गवर्नमेंट स्कूल रोड़ा तथा अंब के बीच खेला गया। चेस में राजकीय उच्च विद्यालय तनोह पहले, जबकि विशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलैहड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, गवर्नमेंट बॉयज स्कूल संतोषगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य अलका कपिला, डीएसएसए के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कौंडल, ऑब्जर्वर संजय वशिष्ट, डीपीई अश्विनी सत्ती, शमशेर सिंह, कुलवंत सिंह, प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर सोमनाथ, कमल परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।