फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बसाल में बेटी, मां और भाई ने एक-दूसरे के खिलाफ करवाई मारपीट की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस शिकायत के आधार पर क्रॉस मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी/ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत आने वाले बसाल क्षेत्र में बेटी ने अपनी ही मां और भाई के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया। दूसरी ओर उसकी मां और भाई ने भी मारपीट करने की शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्रवाई तेज कर दी। सविता शर्मा पुत्री सुरेश कुमार शर्मा निवासी अप्पर बसाल जिला ऊना की शिकायत पर सोनिया कुमारी शर्मा पत्नी स्वर्गीय सुरेश कुमार शर्मा व कृष्ण शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार शर्मा निवासी गांव व डाकघर बसाल तहसील व जिला ऊना और वंश के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि उसके पिताजी की मृत्यु 3 महीने पहले हुई और माता सोनिया व उसका भाई ननिहाल में रहते थे। पिताजी की मृत्यु के बाद बसाल में रहने लगे। उसके साथ उन्होंने मारपीट की। आरोपी वंश ने इसे गलत नीयत से छुआ। जिस पर यह जान बचाकर अपने पड़ोसी के घर चली गई। दूसरे पक्ष की ओर से सोनिया शर्मा गांव व डाकघर बसाल की शिकायत पर सविता शर्मा पुत्री स्वर्गीय सुरेश कुमार शर्मा, रोहित शर्मा, सुरेश कुमार, विनोद कुमार निवासी बसाल तहसील व जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि उसके पति सुरेश कुमार की ट्रैक्टर गिरने से मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसकी लड़की सविता कहने से बाहर है। लड़की और अन्य आरोपियों ने उनके खेत की गेहूं भी चोरी से काटकर बेच दी और वह बिना बताए घर से गायब रहती है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें