फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 44.6 डिग्री तापमान में साढ़े 16 हजार श्रद्धालुओं ने किया मां चिंतपूर्णी का दीरार

विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में माथा टेकने के लिए आए भक्त।संवाद
विज्ञापन
दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की मुख्य बाजार से पुराने बस स्टैंड तक लगी दोहरी लाइन
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। भीषण गर्मी में भी रविवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने वालों की खूब भीड़ उमड़ी। मौसम की मार भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पाई। बाहरी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं का 44.6 डिग्री तापमान के बीच दिनभर माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान सुबह के समय दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की काफी तादाद नजर आई। वहीं, दूसरी ओर शाम तक श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े रहे। माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में रविवार को 16 हजार 500 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन मुख्य बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गई। हालांकि लाइनें बड़ी लंबी नहीं खींची। भीड़ के हिसाब से सुरक्षा कर्मी भी उचित व्यवस्था बनाए हुए थे। श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा से माता रानी का गुणगान करते हुए मंदिर पहुंचकर शीश नवा रहे थे। मंदिर अधिकारी ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या 16 हजार से ज्यादा रही। मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए छायामान भी लगाए गए हैं। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर जागिरी लाल ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए काफी मेहनत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें