फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेंसोवाल में महिला सशक्तीकरण का महत्व समझाया

Sat, 19 Oct 2024 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत ग्राम पंचायत सेंसोवाल के प्रधान नरदेव सिंह की अध्यक्षता में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व और सही तरीकों की जानकारी प्रदान करना था। शिविर में मुख्य वक्ता नीलम सैनी ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही शिविर में स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तीकरण पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य सविता कुमारी, कश्मीरी देवी, प्रेम लता, आशा कार्यकर्ता सुषमा देवी, महिला मंडल प्रधान संदेश कुमारी, सोनिया देवी व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें