दुलैहड स्कूल में जल सरंक्षण को लेकर हुए कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार किए मॉडल को देखते उपन
दुलैहड़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ में एक दिवसीय जल और ऊर्जा संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वेस्ट टू वेल्थ पर विद्यार्थियों ने मॉडल बनाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक देवेंद्र सिंह चंदेल एवं साइंस सुपरवाइजर राजन उपस्थित रहे। कार्यशाला में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इको क्लब के प्रभारी रीना कुमारी के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि देवेंद्र चंदेल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और जल व ऊर्जा संरक्षण के लिए जागरूक किया और बच्चों को इनाम भी दिए गए। कार्यशाला में प्रथम स्थान शिवम, नितिन, समर, सौरव, सक्षम ऊर्जा संरक्षण मॉडल के लिए चयनित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह राणा ने बच्चों को बताया कि जल व ऊर्जा को कैसे बचाया जा सकता है। संवाद