फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े खनन करते पकड़ा ट्रेक्टर-ट्राली चालक, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाते हुए दिनदहाड़े डंगोह-चलेट खड्ड में खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक को पकड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर चालक और खनन करने वाले उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

चालक की पहचान अब्दुल उम्र 22 साल निवासी उधर चलेट गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्राली चालकों से 14,400 रुपये का जुर्माना वसूल किया। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि खनन पर प्रतिबंध है। अगर कोई भी व्यक्ति खनन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें