नगनोली में कटे पेडों के झुंड। वन विभाग
विभाग की टीम को मौके पर खानापूर्ति के नाम पर मिले महज 25 झुंड
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में वन विभाग की अनुमति के बिना ग्रामीण लगातार पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं। जैसे ही शिकायत मिलती है, कटाए गए पेड़ों को बाहरी राज्यों में भेज दिया जाता है और मौके पर केवल कुछ पेड़ों के अवशेष ही दिखते हैं। ऐसा ही मामला नगनोली का है, जहां ग्रामीण घरेलू उपयोग के नाम पर अपने पेड़ों की कटाई कर व्यावसायिक उद्देश्य से पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई कर रहे हैं। मौके पर वन विभाग की टीम ने निरीक्षण कर निशानदेही की और अब अवशेष पेड़ों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खानापूर्ति के नाम पर मात्र धरातल पर 25 से अधिक पेड़ों के झुंड ही नजर आए हैं। वन मंडल अधिकारी सुशील राणा के अनुसार अवैध कटान करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील की गई है कि किसी भी अवैध कटान की सूचना पुलिस या वन विभाग को दें। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त रेंजर संजीव ठाकुर ने जिले में 50,000 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत हाईकोर्ट में दर्ज करवाई है, जिसके बाद न्यायालय ने विभाग और जिला प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
नगनोली में कटे पेडों के झुंड। वन विभाग