फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी की शाम दो लोगों से पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहड़ी पर दो लोगों से 20 बोतल अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। पुलिस ने नशा माफिया पर कार्रवाई करते हुए लोहड़ी पर्व पर दो लोगों से अवैध शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों से 20 बोतल अवैध शराब पकड़ी है, जिसमें आठ बोतल देसी और 12 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने लोहरली में स्टेशनरी और दर्जी की दुकान में दबिश देकर आठ बोतल देसी शराब बरामद की। आरोपी दुकानदार की पहचान रमेश कुमार निवासी गांव डिफर किलाड़ जिला चंबा के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने बडोह वर्कशॉप के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार निवासी गांव बडोह जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें