ऊना। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र के विद्यार्थियों को राहत देते हुए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं अपनी असाइनमेंट 31 मई 2026 तक जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की घोषणा भी कर दी है। री-रजिस्ट्रेशन 6 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान पात्र विद्यार्थी अपने अगले सत्र के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 राजकीय महाविद्यालय ऊना के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश अब तक अपनी असाइनमेंट जमा नहीं कर पाए हैं, वे नई निर्धारित तिथि तक अवश्य जमा करवा दें।