फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में आगे बढ़ना है तो नशे से रहें दूर : सतीश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में 11 से 14 नवंबर तक चल रहे स्काउट प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि एक समय में एक ही लक्ष्य रखें क्योंकि मनुष्य का मस्तिष्क एक समय में एक ही बात पर केंद्रित रहता है। कहा कि यदि लक्ष्य बड़ा है तो उसे छोटे-छोटे भागों में बांट कर आगे बढ़ने से कामयाबी मिलती है। बच्चे बुरी संगत में उठने बैठने के कारण नशे की चपेट में आ जाते हैं जिससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। ऐसे में जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा नशे से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर शिविर के प्रभारी अमन कुमार ने तथा अन्य स्काउट एंड गाइड ने मुख्य वक्ता का सम्मान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें