उपमंडल बंगाणा के तहत डरोह के सहकारी सभा के सदस्य विरोधत जताते हुए
उपमंडल बंगाणा के तहत डरोह के सहकारी सभा के सचिव पर मनमानी के आरोप का मामला
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत डरोह के सहकारी सभा के सचिव पर लोगों के तानाशाही और घोटाले के आरोप सच साबित होते हैं या नहीं सच्चाई सामने आने पर पता चलेगा। इस मौके पर रमेश कुमार, अच्छर सिंह, बलदेव सिंह, केवल सिंह, कर्मी देवी, मगर सिंह, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य खाताधारक ने कहा है कि इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिला प्रशासन से मांग की है कि नव निर्वाचित कमेटी भी भंग की जानी चाहिए। सचिव के कार्य रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए। बता दें कि इस सभा के अंतर्गत पांच गांव आते हैं। लोगों ने आरोप लगाए हैं कि जब हम अपना पैसा मांगने जाते हैं, तो हमें बहुत समय से लटकाया जा रहा है। कई दिनों तक हमें अपने ही पैसे नहीं मिलते हैं। लोगों ने मांग की है कि जो अधिकारी चुनावी प्रक्रिया में शामिल थे। उनसे भी पूछताछ की जानी जानिए कि अगर 6 जुलाई को निर्विरोध कमेटी कैसे गठित की है। लोगों का कहना है कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। लोगों का कहना है कि सरकार व प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन और सरकार की होगी।
मेरे ऊपर लगाए आरोप निराधार : सचिव
सहकारी सभा समिति के सचिव रविन्द्र खरियाल का कहना है कि सभा समिति में पूरा काम पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। कमेटी का गठन सचिव द्वारा नहीं किया जाता है। कमेटी का गठन आम जनता द्वारा किया जाता है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। यह लोग सच्चाई सामने लाएं, वरना झुठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाऊंगा। कुछ लोग सभा समिति को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इनकी सच्चाई आम जनता के सामने लाई जाएगी।
फोटो सहित