फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा बुधवार को फल के बजाय अंडा खाना चाहता है तो दो : सोमलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

छात्रा स्कूल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने दिए निर्देश
मिड-डे मील कर्मी को बच्चों को अंडा देने में आपत्ति है तो विभाग को दें सूचना
स्कूल दस्तावेजों की कमियां को जल्द दुरुस्त करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने शुक्रवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) ऊना का वार्षिक निरीक्षण किया। पाठशाला में निरीक्षण दल सुबह नौ बजे पहुंचा। प्रार्थना सभा का आकलन किया गया। पाठशाला के समस्त अध्यापक समय पर पाठशाला में पहुंच गए थे। उपनिदेशक की ओर से बच्चों को मिड-डे मील तैयार करने और बच्चों को परोसने की व्यवस्था जांची और निर्देश दिए कि यदि कोई बच्चा बुधवार को फल के बजाय अंडा खाने का इच्छुक है तो उसे अंडा दिया जाए। यदि किसी भी मिड-डे मील कर्मी अथवा अन्य किसी कर्मचारी को बच्चों को अंडा देने में आपत्ति है तो उसकी सूचना विभाग को दें। जो भी सरकार के निर्देश हैं उनकी अनुपालना सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान निरीक्षण दल की ओर से सभी कक्षाओं के बच्चों का टेस्ट लिया गया। इसके आधार पर बच्चों का मूल्यांकन किया गया। स्कूल के सभी दस्तावेजों को निरीक्षण टीम की ओर से चेक किया गया और जो भी कमियां पाई गईं, उनको जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान लगभग सभी चीजें दुरुस्त पाई गईं। उन्होेंने बताया कि विभाग समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण करता है। निरीक्षण में सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के दस्तावेजों को भी जांचा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें