फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सहपाठियों की याद में नम आंखों से दिया केमिस्ट्री का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
आदविक परमार और सक्षम कुमार का था पेपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की सोहारी पंचायत में बुधवार को दर्दनाक हादसे ने सबको हिला कर रख दिया है। हर किसी को यह हादसा भूलना मुश्किल हो गया है। वहीं दस जमा एक के विद्यार्थी आदविक परमार और सक्षम कुमार का वीरवार को केमिस्ट्री का पेपर था। दोपहर जब उसके साथी स्कूल में पेपर देने पहुंचे तो सभी की आंखें नम थीं। छात्र-छात्राओं को रोता देख स्टाफ सदस्य भी अपने आंसुओं को छुपाते देखे गए। स्कूल के प्रबंधक लवली शर्मा और स्टाफ सदस्यों ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा तथा भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा कुमारी ने बताया कि दस जमा एक में नाॅन मेडिकल में 25 छात्र छात्राएं पढ़ाई-लिखाई करते हैं लेकिन आदविक परमार व सक्षम जहां पर पढ़ाई-लिखाई में टाॅपर थे वहीं हंसमुख छात्र भी थे। कहा कि होनी को कौन रोक सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें