फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नवविवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार, चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लतपुर चौक (ऊना)। भद्रकाली में नवविवाहिता के जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के बाद पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतिका के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की निगरानी में महिला का दाह संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता मलकियत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शिखा की अंकुश शर्मा से लगभग एक माह पूर्व शादी हुई। बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद परिवार जन आनन-फानन में उसे दौलतपुर चौक अस्पताल लेकर आए। जहां से ऊना और फिर पीजीआई रेफर कर दिया। परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शुक्रवार सुबह उसका पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार शाम को ही अंतिम संस्कार भद्रकाली में कर दिया गया। जहां 20 वर्षीय पढ़ने में होशियार लड़की कि मौत से हर कोई सन्न है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर नवविवाहिता के पति अंकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती के पिता ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पुलिस इसमें तीव्रता से कार्रवाई करें। डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें