ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में कोविड नियमों का पालन करते हुए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के तीसरे चरण का आयोजन किया गया। तीसरे और अंतिम चरण में कक्षा आठवीं, दसवीं, ग्यारहवीं, बारहवीं के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने कहा कि बोर्ड कक्षाओं के छात्रों को सकारात्मक सोच से परीक्षा की तैयारी करनी होगी। चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक स्तर पर जिला व राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों में श्रेयसी, अभिनव, आरती, कीर्ति, शिवम, इशिता, हर्षिता पुरी, अक्षिता, अदिति, करण ठाकुर, पुलकित, चितरंजन, जतिन विशिष्ट, वैशाली, ईशा, सरगम, रुपांशी, सन्नत, विवेक, निश्चय, अनिरुद्ध, श्रेयसी, आर्यन अग्निहोत्री, इप्शिता, सिद्धिका, मौलिक, ख्याति वंशिका, इशिता, गरिमा, आदर्श, आरुषि, जतिन, हिमानी, आर्यन, हरसीरत, वंशिता, इशिका, रियांशी, देव, नैंसी, साम्या, अन्नया, आस्था, तार्निजा, गुरुदेव गौरवी, दीप्ति, अथर्व, सौम्या के नाम शामिल रहे।