फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सौ विद्यार्थियों ने दी उड़ान सेट टैलेंट सर्च परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह की ओर से ग्यारहवीं और बारहवीं कथा के विद्यार्थियों के लिए साइंस एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन किया गया। ऊना, बंगाणा और अंब में यह परीक्षा करवाई गई। इसमें 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता को पूर्ण कर मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को संस्था की ओर से वार्षिक समारोह में विशेष रूप से छात्रवृत्ति एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 62600 रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की अब तक हासिल की गई शिक्षा को परख कर भविष्य में आने वाले प्रतिष्ठित परीक्षाओं नीट, जेई मेंस, एनडीए की तैयारी को नई दिशा देना है। इस मौके पर ऊना के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, बंगाणा से प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह, अंब से प्रधानाचार्य विनोद बन्याल, सुखराम शर्मा, राममूर्ति शर्मा, संजीव भारद्वाज, मनोज कुमार, प्यारे लाल शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें