ऊना। हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ऊना जिला की बैठक वीरवार को जिला प्रधान किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों को 25 सितंबर के बाद भी पेंशन न मिलने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। किशोरी लाल ने कहा कि सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन तीन साल बीत जाने के बावजूद पेंशनरों को डीए, चिकित्सा बिल और एरियर भत्ते का भुगतान नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि वृद्ध पेंशनर बीमारी से जूझ रहे हैं और वित्तीय स्थिति के कारण इलाज कराना भी मुश्किल हो रहा है। किशोरी लाल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो अक्तूबर में प्रदेश संयुक्त समिति के नेतृत्व में शिमला में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सहदेव सिंह, सुरेश चंद, मनकीत सिंह, पंजाब सिंह, रमेश चंद, अविनाश खुल्लर, ओम प्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।