फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एचआरटीसी कर्मचारियों ने बैज लगाकर दीं सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने 50 साल पूरे होने पर सभी कर्मचारियों ने बैज पहनकर अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। एचआरटीसी ऊना डिपो के तहत कुल 390 कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों ने सोमवार को बैज लगाकर सेवाएं दीं। बता दें कि आगामी दो अक्तूबर को एचआरटीसी 50 साल पूरे होने जा रहे हैंं। इसे लेकर सभी बस स्टैंड को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की वर्दी पर 50 साल के सफर को दर्शाता एक बैज बनाया गया है। इसे कर्मचारी की शर्ट पर अंकित किया गया है। सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन के सभी कर्मचारी बैज लगाए हुए नजर आए। आगामी दो अक्तूबर को जिले के सभी बस स्टैंड पर हलवा और मिठाई बांटकर निगम के 50 साल पूरा होने का उत्सव मनाएंगे। एचआरटीसी ऊना के डीडीएम ई. सुरेश धीमान ने बताया कि आगामी दो अक्तूबर को एचआरटीसी के संचालन के 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसे लेकर बैज लगाकर सभी कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें