फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: किसान आंदोलन... दिल्ली के संपर्क मार्गों से होकर ऊना पहुंची एचआरटीसी की बस, जानें चालक-परिचालक क्या बोले

Thu, 15 Feb 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। किसान संगठनों के दिल्ली कूच के कारण कुंडली बार्डर सील था और बैरिकेडिंग हो गई थी। इस कारण बस को एक दिन रुक कर बुधवार को वाया भागवतपुर, लौली, गाजियाबाद होकर सुरक्षित निकालना पड़ा। इस कारण सामान्य से दो घंटे अतिरिक्त सफर करना पड़ा और देरी से ऊना पहुंचे। हालांकि जिस यह रूट बस और सवारियों के लिए सुरक्षित मार्ग रहा। यह कहना है एचआरटीसी ऊना डिपो की बस (एचपी 72-सी-9625) के चालक संदीपन और परिचालक सुशील कुमार का, जो बुधवार देर रात 11ः05 बजे ऊना बस अड्डे पर पहुंचे।
विज्ञापन


संदीपन और परिचालक सुशील कुमार ने कहा कि दोनों ही सोमवार को दिल्ली सवारियां लेकर गए थे। मंगलवार को किसान आंदोलन तेज होने के कारण आईएसबीटी दिल्ली से बस लेकर ऊना आना चुनौतीपूर्ण हो गया था। ऐसे में एचआरटीसी प्रबंधन ने दिल्ली में ही बस को रोकने के निर्देश दिए। ऐसे में मंगलवार को दिल्ली से बस ऊना के लिए रवाना नहीं हुई।

चालक संदीपन ने बताया कि बुधवार को वहां से दोपहर करीब 1:30 बजे ऊना के लिए यहां के संपर्क मार्गों से होकर निकले। आगे चलकर मूरथल हरियाणा के पास जुड़ाव हुआ। बेशक दिल्ली सीमा निकल आए, लेकिन हरियाणा में और भी प्रदर्शन होने का संदेह था, इसलिए बस को शाहबाद, साहा, दरबारा आदि स्टेशन से होकर ऊना पहुंचाना पड़ा। परिचालक सुशील कुमार ने बताया कि बस में 48 के करीब सवारियां थीं, जिन्हें सुरक्षित पहुंचाना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी थी, इसलिए संपर्क मार्गों से होकर ऊना आए। आम तौर पर बस को दिल्ली से ऊना पहुंचने में आठ घंटे लगते हैं, लेकिन किसान आंदोलन से उपजी परिस्थितियों के कारण आज 10 सभी ज्यादा घंटे के बाद ऊना पहुंचे। रास्ते में ऐसी कोई प्रदर्शन या किसी ने आंदोलन के नाम पर बस और सवारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। संवाद
विज्ञापन


शाहबाद और पिपली के पास भी मुख्य मार्ग पर थे बैरिकेड

ऊना-दिल्ली के बीच चलने वाली बसों के चालक-परिचालकों की मानें तो दिल्ली से आते समय पिपली मार्ग और शाहबाद मुख्य मार्गों पर भी बैरिकेड स्थापित थे। यहां से बसों को गांव गांव होकर संपर्क मार्गों से दिल्ली एवं उधर से ऊना का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें