फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देहलां में एचआरटीसी की बस पुलिस से टकराई

Thu, 10 Oct 2024 03:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी बस सवार सुरक्षित, तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। ऊना से नालागढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस देहलां में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बस पुली और रेलिंग के साथ टकराकर रुक गई। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार सभी सवारियां व चालक, परिचालक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बुधवार दोपहर को ऊना से नालागढ़ जा रही थी। बस जब देहलां पहुंची तो तकनीकी खराबी के चलते चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस पुली से जा टकराई। गनीमत रही कि बस रुक गई। उधर, आरएम ऊना सुरेश धीमान ने कहा कि तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटना हुई है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें