फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए बनेगा छात्रावास, पांच करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रावास में होंगे 60 बिस्तर, बीएसएनएल कार्यकारी एजेंसी नियुक्त
विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत बजट को मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार की ओर से हरोली स्थित प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में 60 बिस्तरों वाले बालिका छात्रावास के निर्माण को लेकर करीब पांच करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह स्वीकृति राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के अंतर्गत दी गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। प्राचार्य प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि छात्रावास के निर्माण कार्य के लिए बीएसएनएल को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है और कार्य के लिए करीब पांच करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों से 16 करोड़ की लागत से हरोली कॉलेज का भवन लगभग बन तैयार हो चुका है। जहां इस शैक्षणिक सत्र से एमए तथा अन्य डिग्री कोर्स के साथ ही प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं शुरू हुई हैं। यहां मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के साथ व्यावसायिक कोर्स तथा ललित कलाओं में म्यूजिक सहित अन्य डिग्री कोर्स भी उपलब्ध होंगे। यह छात्रावास ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें