फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा से लेकर अन्य इंतजाम किए पुख्ता
विज्ञापन

सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द
220 बिस्तर के अलावा 100 बिस्तर की अलग से व्यवस्था का खाका तैयार
अस्पताल में सुरक्षा कर्मी हर गतिविधि पर बनाए हुए हैं पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को लेकर प्रबंधन ने आपातकाल स्थिति के लिए तमाम तैयारियां कर दी हैं। सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। दवा से लेकर अन्य तमाम व्यवस्थाएं पुख्ता कर दी हैं। आपातकाल जैसी स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में 220 बिस्तर की व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा 100 और बेड की व्यवस्था बढ़ाने की रूपरेखा तैयार कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक संजय मनकोटिया के अनुसार सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए आम जनता की सुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं, जो स्टाफ छुट्टी पर गया है, उन्हें भी तत्काल ड्यूटी पर तैनात होने के निर्देश दिए हैं। अति आवश्यक परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा 24 घंटे मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल में अराउंड द क्लॉक आम जनता की सुविधा के लिए तैनात रहेगा। अस्पताल परिसर के बाहर सुरक्षा कर्मी भी मुस्तैदी के साथ अपने ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति में जनता को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने दवा का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया है। दूसरी ओर ऊना जिला के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में जनता को आपातकाल की स्थिति में हर तरह की सुविधा मुहैया हो, इसे लेकर एंबुलेंस से लेकर अन्य वाहनों की व्यवस्था करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। आवश्यकता हुई तो साथ लगते अन्य अस्पतालों से भी एंबुलेंस सहित अन्य सुविधा जुटाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी कर ली है। सीएमओ डाॅ. एसके वर्मा का कहना है कि ब्लैकआउट की स्थिति में भी जनता और स्टाफ को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें