फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक सवार लोगों ने होमगार्ड जवान से की धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। पुराने बस अड्डे के पास रात के समय ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान के साथ ट्रक में सवार तीन लोगों ने गाली-गलौज और धक्का मुक्की करने का मामला सामने आया है। मामला बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। मामले की शिकायत ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान ने पुलिस चौकी संतोषगढ़ में दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित होमगार्ड जवान की शिकायत के आधार पर ट्रक में सवार तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। होमगार्ड जवान अमनदीप ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह संतोषगढ़ नगर के पुराने बस अड्डे के पास बुधवार को रात के समय करीब 12.55 पर अन्य होमगार्ड जवान के साथ गश्त ड्यूटी पर मौजूद था। इस दौरान एक ट्रक चालक प्रेशर हार्न बजाते हुए आया, जिसमें दो तीन अन्य लोग भी सवार थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने ट्रक चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया तो ट्रक में सवार लोगों ने उसे गालियां दीं और ट्रक को वीरभद्र चौक की तरफ भगा ले गए। कुछ समय बाद ट्रक सवार फिर से वापस आए उसे गालियां देने लगे। जब उसने पूछा तो ट्रक में सवार तीनों आरोपियों संजीव पुत्र सुभाष चंद, हिमांशु पुत्र सुभाष चंद एवं ज्योति प्रकाश पुत्र सरदारी लाल सभी निवासी गांव जट्ट पुर वार्ड नंबर एक संतोषगढ़ जिला ऊना ने शराब के नशे में जवान के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित होमगार्ड जवान की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें