विद्युत आपूर्ति की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान, 12 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के 11 केवी के तहत पडते फीडर तलमेहड़ा को जाने वाली विद्युत आपूर्ति विभाग की लाइन में वोल्टेज कम या अधिक होने की बजह से कुछ घरों के बिजली उपकरण जल गए। तलमेहड़ा के गांव बही के राकेश कुमार, राजेश ठाकुर, सोहना देवी, ज्योति देवी, कमला देवी, आरूषी देवी, गोरी देवी सहित अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि वोल्टेज कम या अधिक होने से घरों के उपकरण ख़राब हो गए हैं। इसमें पंखे, एलईडी बल्ब, इंडक्शन दुल्हा सहित टेलीविजन सहित अन्य उपकरण खराब हो गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान का सामना करना पड़ा।
वहीं, पभोक्ताओं ने जब विद्युत विभाग के आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने पहले फाल्ट ढूंढने की कोशिश की, परन्तु फाल्ट न मिलने पर लाइन काट दी। इससे खरयालता डीहर सहित अन्य स्थानों पर वीरवार रात से शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। विद्युत आपूर्ति विभाग बंगाणा के कनिष्ठ अभियंता ई. अनुराग सिंह का कहना है कि तलमेहड़ा फीडर लाइन में कुछ तकनीकी खराबी आने की बजह से दिक्कत आ रही थी, जिसे शुक्रवार सुबह ठीक करवा दिया है।