फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हॉकी उपविजेता गोंदपुर बनेहड़ा के खिलाड़ियों का स्वागत

Fri, 20 Sep 2024 02:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
गोदपुर बनेहड़ा की ​खिलाड़ी छात्राएं अध्यापकों के साथ। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह में चल रही अंडर-14 लड़कियों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में गोंदपुर बनेहडा की लड़कियां उपविजेता रही हैं। बता दें कि पहले मैच में गोंदपुर बनेहड़ा ने संतोषगढ़ कन्या स्कूल को 0-0 से ड्रॉ खेलकर 1 अंक हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा हॉकी की लड़कियों का मुकाबला रावमापा मुबारिकपुर से हुआ, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा की लड़कियां कड़ा मुकाबला करती हुई उपविजेता रहीं। इस मैच में गोंदपुर बनेहड़ा ने मुबारिकपुर को 3-0 से हराया। इस उपलब्धि की वजह से गांव में और स्कूल में चारों तरफ खुशी का माहौल है। लगातार दूसरे वर्ष लड़कियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाया है। टीम कप्तान मानसी, सारिका, सिम्मी, प्रीत, उमंग, मन्नत इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के लिए हुआ है। इससे पहले पिछले ही माह लड़कों के वर्ग के हॉकी टूर्नामेंट अंडर-14 लड़कों के वर्ग में एक खिलाड़ी शिवेन का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस मौके पर स्कूल के शारीरिक शिक्षक राजीव ठाकुर को भी सभी ने विशेष रूप से बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें