फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला मुख्यालय पर 16 को गरजेंगे हिंदू संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ होगा प्रदर्शन
विज्ञापन

सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोग देंगे उपायुक्त को ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 16 तारीख को जिला मुख्यालय पर हिंदू संगठन धरना प्रदर्शन करेंगे। सनातन धर्म सभा की अगुवाई में हो रहे इस प्रदर्शन में राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग भी शामिल होंगे। 16 तारीख को गलुआ मोड स्थल पर प्रदर्शन से पूर्व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बांग्लादेश की यूनिस सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे। बांग्लादेश में किस प्रकार हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है, हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, लेकिन वहां पर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर अन्य धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों की बाकायदा इस बाबत कसरत शुरू कर दी गई है। जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायतों, नगर परिषद, नगर निगम से लेकर मजदूर संघ, किसान मोर्चा, सहकर भारती, विद्या भारती, विज्ञान भारती, हिंदू जागरण मंच, स्वदेशी जागरण मंच, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा, ब्राह्मण सभा, रविदास सभी, वाल्मीकि सभा के साथ समाज के अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि 16 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में ऊना मुख्यालय में आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में पहुंचे। इस आक्रोश रैली में संत समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। उधर, डेरा बाबा रुद्रानंद धाम के महंत हेमानंद ने कहा कि हिंदुओं के प्रति जिस प्रकार के समाचार बांग्लादेश से आ रहे हैं वे निश्चित तौर पर विचलित करने वाले हैं। हम सब को इसके खिलाफ अपनी आवाज वहां की सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए और कानून के तहत अपना विरोध प्रकट करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें