फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Sat, 21 Sep 2024 03:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। हिंदी पखवाड़े के तहत दूसरे दिन हिंदी कंप्यूटर टाइपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डिप्टी चीफ इंजीनियर सुरेश मान ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदी आम जन-मानस की भाषा बन चुकी है और भारत वर्ष ही नहीं, अपितु विदेशों में भी हिंदी को नई पहचान मिली है। हिंदी के प्रति अपने अनुभवों को सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी एक बहुत ही सरल भाषा है। हिंदी अपने मन के भावों को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है और इसके द्वारा हम दूसरों को अपनी बात आसानी से समझा सकते हैं। प्रतियोगिता में हरदेव सिंह, देवदत्त, उमेश कुमार, कमल सिंह यादव, पूनम, रीनू, सर्वजीत कौर, अमित शर्मा, रोहित डोगरा, देस राज, कर्ण मेहता, विकास कक्क्ड़, विनय कुमार, बलवंत सिंह, संतोष खनाल, राजिंद्र कुमार, विजय कुमार आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें