फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड प्रशिक्षण केंद्र

Thu, 17 Sep 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा ने वीरवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में निर्माणाधीन हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विक्रम शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए तथा निर्माण में अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें