फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंतरराष्ट्रीय हैमर बाल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की टीम पहुंची गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। अंतरराष्ट्रीय ओपन हैमर बाल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम गोरखपुर पहुंच गई है। हैमर बाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव जगदीश सहोता ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। जिसमें विभिन्न राज्यों व देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बताया कि हिमाचल प्रदेश की ओर से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नितिन, रजत, हर्ष, विजय कुमार, सुखविंदर सिंह, मनोज, विशाल, नीरज, तीक्ष्ण सौरव, अमन, भाग सिंह, मनीष, रवि कुमार तथा सुनील टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी और उत्साह के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। जगदीश सहोता ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेगी और प्रदेश में हैमर बाल खेल के प्रचार-प्रसार में मील का पत्थर साबित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें