फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल के दीपक सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। हिमाचल के प्रतिभावान युवाओं ने देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया टीवी रियलिटी शो हुनर का मंच के फाइनल राउंड में करीब 500 प्रतिभागियों में से हिमाचल के 9 युवा शामिल थे। चिंतपूर्णी की पंचायत पंजोआ लड़ोली के दीपक सोनी और पंचायत बेहड़ जसवां के उज्ज्वल शर्मा ने खास पहचान बनाई। दीपक सोनी ने अपनी मधुर आवाज और उत्कृष्ट प्रस्तुति से सेकंड रनर-अप स्थान प्राप्त किया, जबकि उज्ज्वल शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। भाजपा नेता इंजीनियर राम पॉल, प्रधान बलविंदर, अन्य गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे। दीपक ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अभ्यास को दिया और कहा कि मेहनत व मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धि मिलती है। उनकी जीत ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्वित किया और युवाओं में नई प्रेरणा पैदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें