फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचली लोक गायक सूरम सिंह को चिंतपूर्णी महोत्सव में नहीं मिला मौका

Fri, 27 Sep 2024 06:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मेल के माध्यम से किया था आवेदन, डीसी से लगाई जांच की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। हिमाचली लोक गायक सूरम सिंह ने बताया कि वह लोक संस्कृति में आठ बार जिला स्तरीय अवॉर्ड विजेता रह चुके हैं। मार्च 2024 में राज्य स्तरीय लता मंगेशकर अवॉर्ड विजेता भी रहे हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो शिमला और एफएम हमीरपुर से अपने लोकगीत गाए हैं और दूरदर्शन शिमला से भी अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। गीत एवं नाटक प्रभाग में और लोक संपर्क विभाग ऊना और धर्मशाला में कैजुअल आर्टिस्ट काम किया है। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग में काफी सालों से कवि, लेखक और गायक के रूप में सेवाएं दी हैं, लेकिन माता चिंतपूर्णी महोत्सव में बतौर स्टार नाइट प्रस्तुति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मेल के माध्यम से एप्लिकेशन दी थी। गलती कहां हुई है, इस बात की जानकारी के लिए शासन और प्रशासन से पूछा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें