फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल प्रदेश लेक्चरर संघ ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। 2024 से अनुबंध से नियमित करने की तारीख केवल 31 मार्च करने के फैसले का हिमाचल प्रदेश लेक्चरर संघ (न्यू) ने विरोध किया है। इसे कर्मचारियों के हितों के विपरीत करार दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस दिन अनुबंध प्रवक्ताओं और कर्मचारियों की दो साल की अवधि पूरी होती है उसी दिन से नियमित किया जाना चाहिए। अथवा प्रदेश में पूर्व की तरह दो वर्ष का अनुबंध सेवाकाल करने वाले कर्मचारियों को 31 मार्च और 30 सितंबर को नियमित करने की प्रथा को जारी रखा जाए। संघ का कहना कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इससे पहले ओपीएस का अच्छा निर्णय कर्मचारियों के हित में लिया था, लेकिन अब अनुबंध से नियमित करने की तारीख मात्र 31 मार्च करने का फैसला समझ से परे है। उधर, हिमाचल प्रदेश लेक्चरर संघ (स्कूल न्यू) प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार धीमान, प्रदेश उप-वित्तसचिव संजीव कुमार, प्रदेश एक्शन कमेटी के उपाध्यक्ष विमल कुमार और चंचल कुमार, प्रांत संगठन सचिव चमन लाल, संजीव राजन, रणजीत सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुनीत सिंह राणा, जिला महामंत्री रविंद्र गुलेरिया, सुनील शर्मा, नरेंद्र नाथ, रामकुमार, राजकुमार आदि ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि सरकार इस निर्णय को वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें