फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मोदी सरकार की देशहित नीतियों पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने रखे विचार, केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। जिलास्तरीय सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोअर मंडल चूरूडू स्थित मुख्यमंत्री लोकभवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित हुआ। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चल रहे इस पखवाड़े में क्षेत्रभर के प्रबुद्ध नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन संघर्ष, नेतृत्व और देशहित की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि ये योजनाएं घर-घर पहुंचाएं। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक सतीश शर्मा, जिला कार्यक्रम संयोजक रविंदर द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मन्हास, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभागार में उत्साह और जोश का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें