कांगड़ा। दाेमेला चौक में वीरवार रात को हुई बारिश के साथ चली तेज हवाओं से हाई वोल्टेज तार आपस में टकरा गए और आग की चिंगारियां निकलने लगीं जिससे घरों में बैठे लोग सहम गए। किसी अनहोनी से बचने के लिए लोगों ने डर के मारे अपने मेन स्विच बंद कर दिए। ऐसे में किसी ने इस की सूचना बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दी। गनीमत यह रही कि मामला दिन का नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श भारद्वाज ने बताया कि किसी दुकान का विज्ञापन बोर्ड 11 केवी लाइनों के बीच तेज चली हवाओं के बीच उड़ता हुआ फंस गया। इस वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही सब स्टेशन से बिजली तत्काल बंद कर दी गई। इसके बाद तुरंत स्टाफ को बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए भेज दिया गया। बिजली तारों की मरम्मत के बाद बिजली बहाल कर दी गई।