फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में युवक से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

Wed, 02 Apr 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक के पास से 1.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को गश्त के दौरान अठवां में बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक युवक को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया, इसके बाद तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें