फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भदसाली स्कूल में अपने स्तर पर बनाया हर्बल गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्डन का बच्चों को मिल रहा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में हर्बल गार्डन तैयार किया है। क्यारियों में हरी सब्जियां, धनिया, मेथी, मूली, गाजर, पालक सरसों आदि भी उगाई गई है। इनका इस्तेमाल बच्चों को दोपहर के भोजन में किया जाता है। पोषक तत्व देने से बच्चों की सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इससे पढ़ाई करने में भी उन्हें मदद मिलेगी। लगभग एक कनाल क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के हर्बल पौधे भी स्कूल प्रशासन ने अपने स्तर पर लगभग 25000 रुपये खर्च करके तैयार किए हैं। पौधों की सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया गया है। हरी सब्जियों की फेंसिंग की गई है ताकि कोई भी लावारिस पशु नुकसान न करे। इसमें प्रधानाचार्य और सभी अध्यापक अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। खाली समय में अध्यापक उनके आसपास खरपतवार उखाड़ने का कार्य भी करते हैं। स्कूल के बच्चों प्रियंका, ऋषभ, महेश, प्रिया, स्वामी, चैनसिंह तथा देवेंद्र कुमार का कहना है कि हर्बल गार्डन का लाभ ले रहे हैं। प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर ने बताया कि स्कूल में हर्बल गार्डन तैयार किया गया है। इसका सभी को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें