फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों के हिमोग्लोबिन की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार अभियान के अंतर्गत रेड रिबन क्लब, एनएसएस और महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें एमएचएस यशवंत सिंह, एसएलटी भरत ठाकुर, एफएचडब्ल्यू सरिता देवी तथा आशा कार्यकर्ता अनीता शर्मा ने सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान विद्यार्थियों के हिमोग्लोबिन की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने शिविर के सफल आयोजन पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ छात्र ही सक्षम राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर प्रो. कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. राम सिंह, डॉ. सगुन डोगरा, प्रो. नवीन शर्मा और स्टाफ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें