संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य संजीव पराशर की अध्यक्षता में हुआ। सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्य अर्जुन और दीवांक्षी ने सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए। चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। यह नियम पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने आप को सुरक्षित घर पहुंचने के लिए जरूरी है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया और सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव पराशर, हंसराज, संदेश कुमारी, संयोगिता, पंकज, प्रवेश, रजनीश शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे।