हरोली कालेज में हिन्दी दिवस पर करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागी पोस्टर के साथ।स्रोत स
हरोली (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय हरोली में महाविद्यालय के हिंदी संकाय द्वारा राजभाषा हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषण एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हीना, द्वितीय स्थान पर शुभनीत एवं सुखविंद्र और साक्षी तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, खुशवीर दूसरे एवं रिया तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य वीएस राठौर ने हिंदी राजभाषा पर गर्व और राजभाषा का सम्मान करने का संदेश दिया। संवाद