फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिलग्राम के पास पहाड़ी खिसकने से सड़क को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लठियाणी (ऊना)। ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे 503 ए पर लठियाणी से लगभग एक किलोमीटर आगे बिलग्राम के पास पहाड़ी खिसकने से सड़क को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी के नीचे बने एनएच के हिस्से में सड़क का लगभग तीन से चार मीटर हिस्सा एक ओर से ढाई से तीन फीट तक ऊपर उठ गया है। पहाड़ी के किनारे लगाई गई रिटेनिंग वाॅल जगह-जगह से फटने लगी है और कई स्थानों पर लहासे गिर रहे हैं। वर्तमान में वाहनों की आवाजाही केवल एक तरफ से हो रही है। स्थानीय बुद्धिजीवियों का मानना है कि जिस तरह से पहाड़ी का दबाव लगातार बढ़ रहा है, यदि समय रहते नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने उचित कदम नहीं उठाए तो इस मार्ग को यातायात के लिए सुरक्षित बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन सकता है। इस संदर्भ में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि विभाग की मशीनरी और कर्मचारी प्रतिदिन क्षेत्र में तैनात हैं। जहां भी कोई समस्या सामने आ रही है, उसे दूर करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें