फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में पंजाब रोडवेज बस और टैक्सी में जोरदार टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी के एयर बैग तक खुले, टैक्सी ड्राइवर बाल-बाल बचा
विज्ञापन

बाजू पर आई मामूली चोंटें सड़क पर लगा जाम, दोनों पक्षों में हुआ समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी भरवाईं रोड पर वीरवार दोपहर ढाई बजे के करीब पंजाब रोडवेज की बस और एक टैक्सी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के एयर बैग तक खुल गए। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज की बस जालंधर से चिंतपूर्णी की ओर आ रही थी। जबकि, टैक्सी चालक सवारी लेकर गगरेट की ओर जा रहा था। इस दौरान सड़क तंग होने के कारण बस और गाड़ी आमने-सामने टकरा गई। हादसे में गाड़ी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। बस के ड्राइवर विशाल का कहना कि बस का ब्रेक न लगने से यह हादसा हुआ है। जबकि टैक्सी चालक अमित का कहना कि ड्राइवर और कंडक्टर अगली सीट पर बैठकर बातें कर रहे थे। जिस कारण बस के ड्राइवर का ध्यान सामने नहीं था और उसने गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर जाम भी लग गया। चिंतपूर्णी पुलिस ने तुरंत आकर जाम खुलवाया। टैक्सी ड्राइवर अमित ने बताया कि वह बाल-बाल बच गए हैं। उनकी बाजू में मामूली चोट आई है। वहीं, बस में बैठी ज्वालाजी की सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर भेजा गया। यह मामला देहरा थाना में पड़ने के कारण थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें