नंगल हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस । स्त्रोत संवाद
नंगल। नंगल-ऊना मुख्यमार्ग पर स्थित शिवालिक ऐवन्यू के निकट उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक कार और बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बस और कार का काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एक दिल्ली की टूरिस्ट बस में सवार लगभग 50 श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेक दिल्ली की और जा रहे थे कि शिवालिक एवेन्यू के निकट कार के चालक द्वारा मोड़ काटने के दौरान पीछे से आ रह बस ने उस टक्कर मार दी। इस हादसे में बस और कार में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं। इस मौके पर एक श्रद्धालु परीनिता खन्ना एवं एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी और पीछे से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। उधर कार मालिक सुरजीत सिंह ने कहा कि मुझे दिल्ली जाना था इसीलिए में गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर आ रहा था कि पीछे से बस चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस मामले पर समाचार लिखे जाने तक फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।