फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लू चलने से बढ़ी परेशानी, 42 डिग्री सेल्सियस तापमान में तपा ऊना

Tue, 28 Apr 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में गर्मी ने अप्रैल माह में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बेहाल नजर आए। बाजारों में भी दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या में कमी देखी गई। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग इस भीषण गर्मी से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि दोपहर के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और हल्के व सूती कपड़े पहनें। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं। गर्मी का यह दौर अभी जारी रहेगा। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है ताकि लू और गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन


मौसम समन्वयक ऊना विनोद कुमार ने कहा कि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें