अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के एक सब इंस्पेक्टर को एहतियातन होम क्वारंटीन किया गया है। जानकारी के अनुसार अंब पुलिस थाना में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर को कोरोना पॉजिटिव लोगों के कांटेक्ट में आए लोगों के संबंधी काम सौंपा गया था। वह क्षेत्र में प्रारंभिक स्तर से ही इस काम से जुड़े थे। वहीं, अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि सब इंस्पेक्टर को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन किया गया है।