ऊना। कोरोना वायरस को लेकर चल रहे सैंपलिंग अभियान के बीच जिला ऊना के लिए मंगलवार का दिन राहत वाला रहा। मंगलवार को 15 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 12 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। गौर हो कि जिला से सोमवार को कुल 27 सैंपल करोना कोविड-19 की जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इनमें से दोपहर को 15 सैंपल की रिपोर्ट आ गई। सभी सैंपल निगेटिव आए हैं। वहीं, मंगलवार सुबह भेजे गए 42 सैंपल की रिपोर्ट का भी अभी इंतजार है। अभी तक जिला में 16 पॉजिटिव केस कोविड-19 के सामने आए हैं। शनिवार को भी एक मामला पॉजिटिव सामने आया था। इसके बाद लगातार तीन दिन से कोई मामला सामने नहीं आने राहत बनी हुई है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने बताया कि 15 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी का इंतजार किया जा रहा है।