फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नववर्ष मेले में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। मंदिर न्यास की ओर से हर मंगलवार के दिन चलाए जा रहे मैडिकल कैंप के लिए न्यास ने मंदिर अधिकारी कार्यालय के पास कमरे की सुविधा प्रदान की है। इस मेडिकल कैंप में डॉ. सुरेश गर्ग वर्षों से निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार की सुविधा भी इस कैंप में उपलब्ध रहती है। नववर्ष मेले के दौरान 24 घंटे इस शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सुरेश गर्ग प्रदेश आयुर्वेदिक विभाग में बतौर डॉ. के पद पर सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए थे। इस पद पर रहते हुए भी उन्होंने इस स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं प्रदान की हैं। मंगलवार सुबह भी दो मरीजों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार दिया गया। 62 वर्षीय जय चंद जयपुर से दर्शनों के लिए आए तो अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उन्हें इसी स्वास्थ्य शिविर में लाया गया तो डॉ. सुरेश गर्ग ने उपचार किया। ऐसी विकट स्थिति में ही एक अन्य मरीज हरजिंद्र कौर भी स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंची और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। डॉ. सुरेश गर्ग बताते हैं कि मातारानी की कृपा से उनके चरणों में सेवा का मौका मिला हुआ है तो कर रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें