फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बडूही में जांचा 77 लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। ग्राम पंचायत बडूही में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की कुटलैहड़ टीम की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फार्मासिस्ट रीतू, लैब टेक्नीशियन सेजल तथा चालक शेखर ने डॉ. अंशु के नेतृत्व में सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान कुल 77 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें से 12 लोगों की रक्त जांच भी की गई। जांच के दौरान विभिन्न रोगों की पहचान हुए। एक व्यक्ति उच्च रक्तचाप से, एक मधुमेह, छह लोग त्वचा रोगों, छह महिलाएं स्त्री रोगों, 16 लोग जोड़ों के दर्द और शेष 35 लोग अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए। इसके साथ ही बरसात के मौसम में होने वाले रोगों से बचाव के लिए जन जागरुकता भी फैलाई गई। डॉ. अंशु ने बताया कि इस मौसम में अनेक रोग दूषित पानी के सेवन से उत्पन्न होते हैं, जिनसे बचने के लिए उबले हुए पानी का ही सेवन करना चाहिए। उन्होंने तले हुए एवं अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा घर के आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस पहल के लिए प्रयास संस्था तथा सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें