ईसपुर में हुए शिविर में मरीज की जांच करते महिला डॉक्टर। स्रोत आयोजक
ऊना। रोटरी विलेज के सौजन्य से आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर द्वारा सामुदायिक सेवा सदन ईसपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर 63 लोगों की जांच की गई। इस दौरान ईसीजी, ब्लड टेस्ट, रक्तचाप की जांच की गई। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश चंद्र, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. हर्षप्रीत, डॉ. विकास, डॉ. अभिषेक विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान रोटरी विलेज कोर के अध्यक्ष चित विलास पाठक, रामदास जसवाल, विद्यावान धीमान, ओंकार नाथ, रामपाल भट्टी व ओपी पाठक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।